26 फ़रवरी 2017 - 19:23
हम सीरियन जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हैं।

ईरान के विदेशमंत्रालय के अरबी और अफ़्रीकी मामलों के डायरेक्टर हुसैन जाबरी अंसारी ने सीरियन पार्लियामेंट के प्रतिनिधि हुसैन राग़िब अलहुसैन से मुलाक़ात में कहा है कि हम सीरियन जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान के विदेशमंत्रालय के अरबी और अफ़्रीकी मामलों के डायरेक्टर हुसैन जाबरी अंसारी ने सीरियन पार्लियामेंट के प्रतिनिधि हुसैन राग़िब अलहुसैन से मुलाक़ात में कहा है कि हम सीरियन जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हैं। सीरियन प्रतिनिधि ने सीरिया के फ़ोआ और कफ़रिया क्षेत्र में आतंकियों के घेरे में आने वाले सीरियन नागरिकों के बारे में रिपोर्ट पेश की है। सीरियन प्रतिनिधि ने इस क्षेत्र में आहार और चिकित्सा साधनों की कमी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में आहार की कमी के कारण 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सीरिया की पार्लियामेंट में फ़ोआ और कफ़रिया के प्रतिनिधि ने कहा कि इन दो क्षेत्रों के नागरिक आतंकियों के घेरे में हैं जिन्हें अत्यंत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस मुलाक़ात में ईरानी विदेश मंत्रालय के अरबी और अफ़्रीक़ी मामलों के डायरेक्टर ने कहा कि ईरान सीरियन जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझता है और इन समस्याओं को दूर करने के लिए राजनीतिक और राजनयिक स्तर पर कोशिशें जारी रहेंगी।